
- व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के पास उठाने और बेहतर कारोबारी माहौल बनायेंगे : मुकेश अग्रवाल
रांची। झारखंड चैंबर में 35 सदस्यों के साथ टीम मुकेश चुनाव लड़ने उतरी है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश अग्रवाल ने व्यवसायियों से सहयोग और समर्थन की अपील की। कहा कि चैंबर व्यापारियों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का महत्वपूर्ण मंच है। उनकी प्राथमिकता व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराना, बाजार से जुड़ी परेशानियों को संबंधित विभागों एवं सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना है। राज्य में व्यवसाय के लिए बेहतर माहौल तैयार करना होगी।
श्री अग्रवाल ने कहा कि टीम पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है। व्यवसायियों के सहयोग से चैंबर को और मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाएगा। आदित्य मल्होत्रा के अधूरे काम को टीम मुकेश अग्रवाल पूरा करेगी। उनकी टीम के अधिकतर सदस्य हमारे टीम के साथ है।

टीम के सदस्य डॉ अभिषेक रामाधीन ने कहा कि व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चैंबर को मजबूत बनाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीम लगातार व्यवसायियों से संपर्क कर समर्थन जुटा रही है।
चैंबर के वर्तमान अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि व्यापार जगत इस समय कई चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे में चैंबर की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्रवाल सरकार के समक्ष व्यवसाय वर्ग की समस्याओं को प्रभावी तरीके से रखने में सक्षम हैं और उनके नेतृत्व का समर्थन किया।
पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि मुकेश अग्रवाल की टीम चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। व्यापारियों एवं उद्योगों के प्रति हम अपनी जिम्मेवारी को समझते हुए इस चुनाव में मजबूती से खड़े है।
चैंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा कि चैंबर को राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान कराना चाहिए। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मलेन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि चैंबर को आगे बढ़ाने में टीम मुकेश अग्रवाल बेहतर साबित होंगे।
मौके पर प्रवीण लोहिया, पंकज पोद्दार, छवि विरमानी, भानु जालान, अमित अग्रवाल, आस्था किरण, निधि झुनझुनवाला, माला कुजूर, सुमित जैन, सीपी जैन, विनोद अग्रवाल, सज्जन अग्रवाल, सौरभ बजाज समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

