
गिरिडीह। दुखद खबर झारखंड के गिरिडीह से आई है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह गांव में ईद मिलादुन्नबी को लेकर घर की छत पर मोहम्मदिया निशान यानी इस्लामी झंडा लगाने के क्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
मृतक करीब 19 वर्षीय शब्बीर अंसारी पहाड़ीडीह गांव का ही रहने वाला था। उसकी मौत से ईद मिलादुन्नबी का उत्साह और खुशी उसके घर में पल भर में मातम में बदल गई। वहीं, आसपास के लोगों के घरों में भी शोक व्याप्त हो गया।

युवक अपने घर की छत पर झंडा लगा रहा था। इसी क्रम में झंडा में लगा लोहे के रड उसके घर की छत के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन तार में सट गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया और करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से अचेत होकर छत पर ही गिर पड़ा।
अचेतावस्था में स्वजन आनन- फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही स्वजन समेत आसपास के लोग सदर अस्पताल पहुंचे। यहां स्वजन के क्रंदन व चीत्कार से लोगों की आंखें नम हो गईं।
शब्बीर की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी फिलहाल गर्भवती है। युवक की मौत से स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि घर की छत के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली का तार गुजर रहा है, जिस कारण यह हादसा हुआ है।
आक्रोशित स्वजन व आसपास के लोगों ने घरों के ऊपर से गुजरे हाईं टेशन तारों को हटाने व अन्य जर्जर विद्युत तारों को दुरूस्त करते हुए सुरक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की जाए।
लोगों ने विद्युत विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है ताकि जानमाल की क्षति ना हो सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

