संगम कोचिंग सेंटर में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

झारखंड
Spread the love

  • छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत शंकर मोड़ स्थित बाल शिक्षा निकेतन में संचालित संगम कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दयानन्द प्रसाद यादव रहे। समारोह में शिक्षकों के सम्मान के साथ छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत कोचिंग सेंटर के निदेशक संजय विश्वकर्मा, संचालक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, विद्यालय के निदेशक रामेश्वर राम चंद्रवंशी एवं प्रधानाध्यापक राजेन्द्र राम चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 137वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर एवं विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की।

प्रधानाध्यापक राजेन्द्र राम चंद्रवंशी ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

मुख्य अतिथि दयानन्द प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों के सम्मान का अवसर नहीं, बल्कि उनके योगदान और समर्पण को याद करने का दिन भी है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन का सम्मान करते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनेक विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कला एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय के निदेशक रामेश्वर राम चंद्रवंशी ने कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलता है।

बाल विकास विद्यालय के निदेशक भोला नाथ साहू ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की असली पहचान उसके विद्यार्थियों की सफलता से होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर बेहतर मुकाम हासिल करने की शुभकामना दी। कार्यक्रम का मंच संचालन बारहवीं कक्षा की छात्रा रूपा गुप्ता किया।

पूरे प्रखंड में दिखा उत्साह

शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्या भारती हाई स्कूल बिशुनपुरा, सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय बिशुनपुरा, बाल विकास विद्यालय बिशुनपुरा सहित पूरे बिशुनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी समारोह का आयोजन किया गया। कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। पूरे प्रखंड क्षेत्र में शिक्षक दिवस को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *