कांग्रेस विधायक प्रदीप ईश्वर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, जानें वजह

अन्य राज्य देश
Spread the love

बेंगलुरु। चिकबल्लापुर से कांग्रेस विधायक प्रदीप ईश्वर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जनप्रतिनिधियों के लिए बनी विशेष अदालत ने लगातार सुनवाई से गैरहाजिर रहने पर विधायक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

पूर्व बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने का आरोप है कि कांग्रेस विधायक प्रदीप ईश्वर ने मीडिया और सार्वजनिक सभाओं में उनके खिलाफ मानहानिकारक और आपत्तिजनक बयान दिए थे। इस मामले को लेकर सिम्हा ने अदालत में मानहानि की याचिका दायर की थी।

अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए कई तिथियां तय की थीं। विधायक प्रदीप ईश्वर को समन भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद, वे बिना किसी वैध कारण के लगातार कोर्ट की कार्रवाई से अनुपस्थित रहे।

विधायक की इस बेरुखी और अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए विशेष अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दे दिया। विशेष अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 7 सितंबर तय की है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *