विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। पुलिस केंद्र में बुधवार को पुलिस विभाग की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय योगदान के लिए पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।
पुलिस विभाग की ओर से यह सम्मान विगत दिनों में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान तथा विभिन्न पर्व-त्योहारों के दौरान बेहतर पुलिसिंग के लिए दिया गया। इसके अलावा कार्यालयीन कार्यों और कंप्यूटर व सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, लगनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ किया गया कार्य पुलिस विभाग की कार्यक्षमता को मजबूत बनाता है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी तत्परता और निष्ठा के साथ जनसेवा, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
हमारे साथ जुड़ें
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

