
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2 से 3 घंटो के लिए त्वरित मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली-NCR में ‘रेड अलर्ट’
मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली (सेंट्रल, ईस्ट, वेस्ट, साउथ, नॉर्थ, नई दिल्ली, शाहदरा आदि सभी 11 जिलों) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यहां 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं, आकाशीय बिजली चमकने और 15 मिमी/घंटे से अधिक की भारी बारिश की आशंका है।

यहां के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’
मौसम विभाग के अनुसार 5 राज्यों के जिलों में 40 से 60 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने, बिजली कड़कने और मध्यम बारिश (5-15 मिमी/घंटा) होने की आशंका है।
उत्तर प्रदेश : अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, झांसी, बांदा, सुल्तानपुर, बस्ती, गाजीपुर समेत 27 जिले।
केरल : कन्नूर, कासरगोड, कोझिकोड, मलप्पुरम, त्रिशूर, वायनाड और लक्षद्वीप।
मध्य प्रदेश : ग्वालियर, छतरपुर, दतिया, रीवा, सतना, पन्ना, टीकमगढ़ सहित 10 जिले।
उत्तराखंड : देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत।
हरियाणा : पानीपत और सोनीपत।
नागरिकों को सलाह
मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित इलाकों के लोगों को सावधान रहने की अपील की है। बारिश और आंधी के दौरान पेड़ों या कमजोर संरचनाओं/कच्ची दीवारों के नीचे शरण न लें।
यात्रा पर निकलने से पहले रास्तों और ट्रैफिक अपडेट की जानकारी जरूर लें। गैर-जरूरी यात्रा से बचें और आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

