समर्पण शाखा ने ‘श्याम अखंड ज्योति पाठ’ का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • कार्यक्रम में 500 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने 23 अगस्त, 2026 को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में ‘श्याम अखंड ज्योति पाठ’ का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ श्री श्याम बाबा की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। बाबा के दरबार को सुंदर एवं आकर्षक फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम में 500 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति रही।

इस आयोजन में प्रसिद्ध पाठ वाचक श्याम रतन, श्याम अग्रवाल और ग्रुप द्वारा नृत्य नाटिका के साथ श्याम कथा एवं अखंड ज्योति पाठ का सजीव मंचन किया गया। भजन-कीर्तन, झूले का अलौकिक श्रृंगार, मनमोहक झांकियां, इत्र एवं पुष्प वर्षा और छप्पन भोग से पूरा पंडाल श्याममय हो गया। “हारे का सहारा, श्याम हमारा” के जयकारों और “झूल रहे हैं लखदातार…” की मधुर पंक्तियों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

पाठ के पश्चात सभी भक्तों के लिए प्रसाद का वितरण किया गया। इस आयोजन की संयोजिका सुमिता लाठ, विनीता बिहानी, ज्योति अग्रवाल, विनीता सिंघानिया और निर्मला बागड़िया थीं।

सह-संयोजिका के रूप में हेमा पोद्दार, कोमल पोद्दार, वेदिका सिंघानिया, रंजू मालपानी और नेहा बगड़िया ने सराहनीय सहयोग दिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *