गोस्सनर कॉलेज में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटो जर्नलिज्म पर विशेष चर्चा

झारखंड
Spread the love

रांची। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर गोस्सनर कॉलेज के ऑडिटोरियम में फोटोग्राफी एवं फोटो जर्नलिज्म विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में फोटोग्राफर मानिक बोस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी घटना, व्यक्ति या परिस्थिति को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का उचित माध्यम है।

उन्होंने फोटो जर्नलिज्म को समझाते हुए कहा कि तस्वीरों के माध्यम से किसी घटना या समाचार को लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। एक प्रभावी तस्वीर बिना शब्दों के भी कहानी कहने में सक्षम होती है।

उन्होंने विभिन्न प्रकार के लेंस, उनके उपयोग, डीएसएलआर और मिररलेस कैमरों के बीच के अंतर तथा कैमरे के प्रमुख हिस्सों के बारे में भी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

सेमिनार में विद्यार्थियों द्वारा फोटोग्राफी एवं फोटो जर्नलिज्म से संबंधित सवाल पूछे गए। उन्होंने विद्यार्थियों को फोटोग्राफी में बेहतर करने के लिए निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी। मंच संचालन प्रो. संतोष कुमार ने किया। धन्यवाद प्रो. तेज मुंडू ने दिया।

सेमिनार में प्रो. गोल्डन बिलुंग, प्रो. मीना सिन्हा, प्रो. अनुज कुमार सहित सेमेस्टर 1, 2, 3 और 5 के विद्यार्थी उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *