निरीक्षण में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए शिक्षक, मांगा स्पष्टीकरण

झारखंड
Spread the love

  • प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। अकिल एड़पा कार्यक्रम के तहत उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम ने राजकीयकृत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करना है।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित पाठ्यक्रम को ससमय पूरा कराने तथा लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह आयोजित होने वाली रेल परीक्षा के परिणामों की नियमित समीक्षा की जाए। कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनके परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए आवश्यक रिमेडियल कोचिंग एवं अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विगत वार्षिक परीक्षा के परिणामों की समीक्षा कर सामने आई कमियों का निराकरण करते हुए आगामी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उप विकास आयुक्त ने शिक्षकों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश प्रभारी प्रधानाध्यापक को दिया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी शिक्षक के आकस्मिक अवकाश की स्वीकृति केवल व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से नहीं दी जाए, बल्कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाए।

विज्ञान संकाय के शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि पीसीएम एवं पीसीबी के विद्यार्थियों का प्रत्येक माह कम-से-कम दो बार टेस्ट लिया जाए। प्राप्त परिणामों के आधार पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि में आवश्यक सुधार लाया जाए। साथ ही पिछले पांच वर्षों के परीक्षा परिणामों का विषयवार विश्लेषण करने का निर्देश दिया गया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन विषयों में विद्यार्थी अपेक्षाकृत अधिक संख्या में अनुत्तीर्ण हो रहे हैं। ऐसे विषयों को चिह्नित कर विशेष रणनीति के माध्यम से शैक्षणिक सुधार करते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

निरीक्षण के दौरान शिक्षक विन्दी वृज बाला सांगा (जीव विज्ञान), निलिमा तिर्की (संस्कृत), आनंद ठाकुर (भौतिक विज्ञान) एवं जन्मजय यादव (सामाजिक विज्ञान) के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश प्रभारी प्रधानाध्यापक को दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन, निरंतर मूल्यांकन एवं कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग के माध्यम से आगामी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं में बेहतर से बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में सीआरपी श्याम कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *