यूपी में भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर, इन्हें बनाया प्रभारी

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी कमर कस ली है।

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में बनी नई राष्ट्रीय टीम में कई नए चेहरों की एंट्री हुई है। बता दें कि, पार्टी ने विनोद तावड़े को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह- प्रभारी बनाया गया है।

यहां यह भी बता दें कि, तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी के लिए यूपी अहम जगह है। ऐसे में तावड़े को वहां से प्रभारी बनाया जाना काफी अहम माना जा रहा है।

इसके अलावा सतीश पुनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। चुघ वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी में पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

बीजेपी में हुआ यह फेरबदल अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यकाल में पहली बार हुआ। इस बदलाव को लेकर दावा किया जा रहा है कि पार्टी युवा और अनुभवी नेताओं के बीच एक बैलेंस बना सकती है।

इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं पूर्व आरएसएस नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *