

विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। श्रावण मास के पावन अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सोमवार को पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा! हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।


पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपनी पत्नी चंचल ठाकुर, भाई रंजीत ठाकुर, अमरजीत ठाकुर, विनय ठाकुर, रोजी ठाकुर सहित परिवार के अन्य सदस्यों एवं रिश्तेदारों के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। विद्वान आचार्यों एवं पुरोहितों ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करायी।
पूजा के बाद पूर्व मंत्री ने भगवान भोलेनाथ से गढ़वा जिले सहित पूरे झारखंड और देश की खुशहाली, शांति, समृद्धि एवं विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रावण का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव का आशीर्वाद सभी लोगों पर बना रहे और हर व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए। समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत हो तथा देश की एकता और अखंडता सदैव कायम रहे, यही उनकी कामना है।
रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, बिश्रामपुर विधायक नरेश सिंह, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्र सहित झामुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शहरवासी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



