सीसीएल ने तिरंगा यात्रा एवं प्रभात फेरी का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर में भव्य “तिरंगा यात्रा एवं प्रभात फेरी” का आयोजन 17 अगस्त, 2026 को किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंपनी के सीसी एंड पीआर विभाग के प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता, विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, डीएवी गांधीनगर के प्रधानाध्यापक पीके. झा, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सीसीएल के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ गांधी नगर कैंपस का भ्रमण किया। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के साथ यात्रा पूरे कैंपस का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई।

गौरतलब है कि सीसीएल मुख्यालय समेत विभिन्न कोयला क्षेत्रों में 9 अगस्त से 17 अगस्त, 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीसीएल गांधीनगर कैंपस में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

इस अवसर पर सीसी एंड पीआर विभाग के प्रमुख आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विशेष रूप से युवा पीढ़ी में देश के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *