खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो मुखर

झारखंड
Spread the love

  • मिथिलेश ठाकुर बोले- झारखंड के हितों से समझौता नहीं

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। खनिज संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध तेज करने का निर्णय लिया है। रविवार को कल्याणपुर स्थित पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक हुई। बैठक में झारखंड के खनिज संसाधनों, केंद्र से राज्य को मिलने वाली बकाया राशि और विभिन्न केंद्रीय योजनाओं में लंबित राशि को लेकर चर्चा की गयी।

पूर्व मंत्री एवं झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि सवाल सिर्फ खनिज का नहीं है, बल्कि झारखंड के अधिकार और जनता के हक का है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश के खनिज संसाधनों में महत्वपूर्ण योगदान देता है। ऐसे में राज्य के वैधानिक अधिकारों और आर्थिक हितों को कमजोर करने वाली किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

श्री ठाकुर ने दावा किया कि झारखंड सरकार का करीब 1.41 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार पर बकाया है। इसके अलावा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग समेत अलग-अलग मदों में करीब 20 हजार करोड़ रुपये केंद्र से मिलने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को मिलने वाली राशि और खनिज राजस्व प्रभावित होने का सीधा असर राज्य की वित्तीय स्थिति पर पड़ेगा।

मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि राज्य की आय के प्रमुख स्रोत प्रभावित होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में कठिनाई आ सकती है। मुफ्त बिजली, मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेंशन जैसी योजनाओं के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व में कमी का असर अंततः आम जनता और विकास कार्यों पर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा के अधिकारों की रक्षा झामुमो के आंदोलन की मूल भावना रही है। पार्टी झारखंड के हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। केंद्र सरकार को राज्य के हितों और संवैधानिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए खनिज संशोधन विधेयक पर पुनर्विचार करना चाहिए।

बैठक में भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव, केंद्रीय सदस्य ताहिर अंसारी, मदिनी खान, नितेश सिंह, शम्भू चंद्रवंशी, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, तनवीर आलम, जिलाध्यक्ष शम्भू राम, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, जिला सचिव शरीफ अंसारी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू, जिला कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *