Jharkhand Weather : इन जिलों में 17 और 18 अगस्‍त को बहुत भारी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में बारिश का दौर जारी है। राज्‍य के कई जिलों में 17 और 18 अगस्‍त को भारी से बहुत भारी भारी बारिश होने की संभावना है। वज्रपात और आंधी का दौर भी जारी रहेगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 अगस्‍त, 2026 को दी।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार 16 से 21 अगस्‍त तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। राज्य के लगभग सभी स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र के अनुसार 16 से 19 अगस्‍त के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

यहां भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 16 अगस्‍त को सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गुमला, खूंटी जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

केंद्र के अनुसार 17 अगस्‍त को पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

केंद्र के अनुसार 18 अगस्‍त को कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

यहां बहुत भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 17 अगस्‍त को सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

केंद्र के अनुसार 18 अगस्‍त को पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग जिले के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इसे लेकर सलाह

खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *