सीसीएल : उरीमारी ओसी के दिवंगत कर्मचारी के आश्रित को मिली ₹1 करोड़ की सहायता राशि

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल के बरका-सयाल क्षेत्र के अंतर्गत उरीमारी ओपन कास्ट (ओसी) परियोजना में कार्यरत दिवंगत कर्मचारी के आश्रित को ₹1 करोड़ की सहायता राशि दी गई। दिवंगत महेश साव परियोजना में कार्यरत एक्सप्लोसिव कैरियर, कैट-IV के पद पर कार्यरत थे। उनकी 24 सितंबर, 2025 को कार्य के दौरान एक दुर्घटना में मृत्‍यु हो गई थी।

दिवंगत कर्मचारी की नामिनी एवं पत्नी श्रीमती सुनीता देवी को 13 अगस्त, 2026 को कोल इंडिया लिमिटेड की कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (CSP) योजना के अंतर्गत ₹1 करोड़ की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

चेक प्रदान करने के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर कुमार नीलोत्पल, चीफ मैनेजर (टीम लीडर, सैलरी पैकेज) विकास कुमार पांडेय, सीसीएल मुख्यालय, रांची के विभागाध्यक्ष (HR&IR), चीफ मैनेजर (HR&IR) श्रीमती रूबी रंजन, चीफ मैनेजर (HR&IR) पुष्पक लाला, बरका-सयाल क्षेत्र के स्टाफ ऑफिसर (HR&A) अजय कुमार सहित सीसीएल एवं बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उपस्थित अधिकारियों ने महेश साव के असामयिक मृत्‍यु को कंपनी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर सीसीएल प्रबंधन ने दिवंगत कर्मचारी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण, सुरक्षा एवं सामाजिक संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *