अयोग्य राशन कार्ड हटने के साथ पात्र आवेदकों को नया जारी करने का निर्देश

झारखंड
Spread the love

  • सोना-सोबरन योजना में धीमे वितरण पर मेदिनीनगर एमओ को फटकार

पलामू। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक मंगलवार को समाहरणालय सभागार में की। इस दौरान एनएफएसए, जेएसएफएसएस, राशन कार्ड, धान अधिप्राप्ति, सीएमआर जमा, चना-दाल वितरण एवं सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लूंगी योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अयोग्य राशन कार्ड हटाए जाने के अनुरूप नए राशन कार्ड के लिए प्राप्त पात्र आवेदनों का सत्यापन कर नियमानुसार शीघ्र नया राशन कार्ड जारी किया जाए, ताकि कोई पात्र व्यक्ति राशन की सुविधा से वंचित न रहे।

सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लूंगी योजना की समीक्षा में मेदिनीनगर के मार्केटिंग ऑफिसर द्वारा अब तक 80 प्रतिशत वितरण किए जाने पर डीसी ने नाराजगी जताते हुए फटकार लगायी। उन्होंने शेष पात्र लाभुकों के बीच शीघ्र वितरण कर शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने खाद्यान्न वितरण एवं डोर स्टेप डिलीवरी की नियमित मॉनिटरिंग करने, चना-दाल का समय पर वितरण एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करने को कहा। धान अधिप्राप्ति एवं सीएमआर जमा में तेजी लाने तथा राइस मिलों से समय पर सीएमआर प्राप्त करने का भी निर्देश दिया।

गोदाम व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने जहां जन सेवक गोदाम का प्रभार संभाल रहे हैं, वहां संबंधित एमओ को एजीएम का अतिरिक्त प्रभार देने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार एजीएम सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *