छात्रों के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया बिशुनपुरा बंद

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं समेत छात्रों की विभिन्न मांगों के समर्थन में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिशुनपुरा बाजार बंद कराया। मंडल अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों और वाहन चालकों से बंद को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान बाजार की कई दुकानें बंद रहीं। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर छात्रों के समर्थन में नारेबाजी की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के विरोध में पार्टी ने आंदोलन का निर्णय लिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को सरकार गंभीरता से ले। बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान करे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्र देश और राज्य का भविष्य हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, समय पर परीक्षा और परिणाम समेत छात्रों की अन्य मांगों पर सरकार को सकारात्मक पहल करनी चाहिए। युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को सुनने की जरूरत है। भाजपा छात्रों के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों के पास पहुंचे तथा लोगों से स्वेच्छा से बंद का समर्थन करने की अपील की। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों से भी सहयोग मांगा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि छात्रों के हक और अधिकार के समर्थन में है।

मौके पर भाजपा नेता अशोक पासवान, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, जितेंद्र दीक्षित, जय सिंह, मंटू पांडेय, जगदीश चंद्रवंशी, शैलेश प्रताप देव, शिक्षक अशोक मेहता, मनोज प्रताप देव, संजय चंद्रवंशी, राकेश राज केशरी, मंदीप मेहता, अयोध्या प्रसाद यादव, अनिरुद्ध मेहता, बिश्राम मेहता, रामअवध गुप्ता, सुरेंद्र बैठा, प्रेम चंद गुप्ता, विकास चंद्रवंशी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *