इन 7 राज्यों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी, अगले 3 घंटे में दिखेगा मौसम में ये बदलाव

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने देश के 7 राज्‍यों के कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इसका असर अगले 3 घंटे में देखने को मिलेगा।

विभाग के अनुसार इन इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। बिजली कड़कने और 5 से 15 मिमी प्रति घंटे की दर से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

प्रशासन की सलाह

प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी गई है:

सुरक्षित स्थान पर रहें

खराब मौसम के दौरान पेड़ों, होर्डिंग्स या कमजोर ढांचों (कच्चे मकानों/छप्परों) के नीचे शरण लेने से बचें। जब तक बहुत जरूरी न हो, तूफान और बारिश के दौरान यात्रा करने से परहेज करें।

ट्रैफिक अपडेट देखें

घर से निकलने से पहले स्थानीय यातायात और सड़कों की स्थिति की जानकारी ले लें। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर नजर रखें।

राज्यवार प्रभावित जिले

उत्तर प्रदेश : अमरोहा, बदायूं, बरेली, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर और संभल।

उत्तराखंड : बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी।

हिमाचल प्रदेश : किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, तथा शिमला।

राजस्थान : बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा और सीकर।

मध्य प्रदेश : हरदा, खंडवा, मंदसौर और नीमच।

गुजरात : अहमदाबाद, खेड़ा और महीसागर।

ओडिशा : मयूरभंज।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *