ओडिशा ने जीता 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब

अन्य राज्य खेल देश
Spread the love

भुवनेश्वर। ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर (ONTHHPC) के लिए यह गर्व का एक ऐतिहासिक क्षण है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के रोमांचक फाइनल में ओडिशा ने मध्य प्रदेश को 2-1 से हराकर राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खिताबी जीत में ONTHHPC के 9 प्रतिभाशाली कैडेट्स के साथ-साथ कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ ने भी अहम भूमिका निभाई है।

हीरो बने दीपक प्रधान

ओडिशा टीम के कप्तान और ONTHHPC के कैडेट दीपक प्रधान को फाइनल मुकाबले का ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से इस अभियान को यादगार बना दिया।

9 ONTHHPC कैडेट्स

ओडिशा को चैंपियन बनाने में सेंटर के इन 9 खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इसमें अभिमन्यु गौड़ा (गोलकीपर), बिल्कन ओर्राम (डिफेंडर), अजय खलखो (डिफेंडर), समीर बरवा (मिडफील्डर), विशाल कैथा (मिडफील्डर), विशाल बारला (मिडफील्डर), आलोक कुजूर (स्ट्राइकर), दीपक प्रधान (स्ट्राइकर एवं कप्तान), देवनाथ नानवार (स्ट्राइकर) शामिल थे।

टीम को समर्थन दिया

इसके अलावा, ONTHHPC के कोचिंग और परफॉर्मेंस स्टाफ ने भी टीम को मजबूत समर्थन दिया, जिसमें पुरुष टीम के मुख्य कोच पी. लक्ष्मीनारायण, फिजियो अनूप देव नारायण और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सुदीप पॉल शामिल रहे।

गर्व का पल बताया

इस उपलब्धि पर हॉकी ऐस फाउंडेशन के सीईओ कैप्टन अमिताभ ने कहा, “यह पूरे ONTHHPC परिवार के लिए बेहद गर्व का पल है। हमारे नौ कैडेटों का ओडिशा का प्रतिनिधित्व करना और चैंपियनशिप जीतने में योगदान देना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” उन्होंने कप्तान दीपक प्रधान और कोचिंग स्टाफ को भी बधाई दी।

ONTHHPC की भूमिका

टाटा स्टील और टाटा ट्रस्ट की संयुक्त पहल ‘हॉकी ऐस फाउंडेशन’ (जिसमें ओडिशा सरकार की साझेदारी भी शामिल है) जमीनी स्तर से लेकर एलीट स्तर तक हॉकी को पुनर्जीवित करने और विकसित करने के लिए समर्पित है। विश्व स्तर की कोचिंग और खेल सुविधाओं के जरिए यह सेंटर लगातार भारतीय राष्ट्रीय टीमों को शीर्ष स्तर की प्रतिभाएं दे रहा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230