

रांची। सीसीएल कुजू क्षेत्र के जीएम यूनिट स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पंजाब नेशनल बैंक के कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के अंतर्गत ₹1 करोड़ की दुर्घटना मृत्यु लाभ राशि का चेक दिवंगत कर्मचारी के आश्रित को प्रदान किया गया।
यह लाभ कुजू क्षेत्र के कर्मा परियोजना में कार्यरत दिवंगत पूर्व सहायक (ग्रेड-डी) बसुदेव महतो के आश्रितों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनकी माता श्रीमती भोखरी देवी को ₹1 करोड़ का चेक सीसीएल एवं पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से सौंपा गया।

उल्लेखनीय है कि सीसीएल में कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के अंतर्गत दुर्घटना मृत्यु लाभ के दावे का यह सातवां सफल निपटान है। इस अवसर पर कुजू क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा, सीसीएल मुख्यालय से विभागाध्यक्ष (कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध) पल्लब चक्रवर्ती, मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती रूबी रंजन, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती सुचित्रा मुखर्जी, कर्मा परियोजना के परियोजना पदाधिकारी रमेश्वर मुंडा और स्टाफ ऑफिसर (मानव संसाधन), कुजू क्षेत्र सुमित प्रज्ञ सारंगी उपस्थित रहे।
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से हजारीबाग सर्किल के सर्किल हेड दीपक कुमार वर्मा, मार्केटिंग हेड रोहित, कुजू शाखा के शाखा प्रबंधक ईशाक बरला, शाखा प्रबंधक ब्रह्मांड साह और पीएनबी मेटलाइफ के सर्किल हेड बिनोद कुमार सहित बैंक के अन्य अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कर्मचारियों से अपील की कि वे कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं बीमा लाभों की जानकारी प्राप्त करें। उनका अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सीसीएल एवं पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। भविष्य में भी कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



