राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस समारोह में विश्व रिकॉर्ड धारक अमित मोदक सम्मानित

झारखंड
Spread the love

  • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र देकर किया सम्मानित

पिठोरिया। वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने 13वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में मार्शल आर्ट्स के विश्व रिकॉर्ड धारक एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमित मोदक को खेल जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान और विश्वस्तरीय उपलब्धियों के लिए राज्यपाल द्वारा अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अमित मोदक ने हाल ही में अपनी अद्वितीय उपलब्धि के दम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की समारोह में उपस्थित अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *