
रांची। गोस्सनर कॉलेज के बीबीए विभाग में नए सत्र 2026-2029 का उन्मुखीकरण कार्यक्रम ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुई।
नए सत्र के विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विभागध्यक्ष प्रो. बिनय हांसदक ने कहा कि कॉलेज जीवन सीखने, अपने व्यक्तित्व को निखारने और भविष्य की तैयारी करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
विभाग के समन्वयक प्रो. विनय जॉन ने विभाग का परिचय देते हुए कहा कि बीबीए पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक ज्ञान प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रो. सुरेंद्र कुमार प्रजापति, प्रो. उमेश कुमार यादव और प्रो. चित्रांजलि लकड़ा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने अनुशासन, समय प्रबंधन, मेहनत और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला।
शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को एक बेहतर और जिम्मेदार नागरिक भी बनाता है।
उन्मुखीकरण कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का परिचय भी लिया गया। विद्यार्थियों को कॉलेज के नियमों, पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य में उपलब्ध करियर के अवसरों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर 2025-2028 सत्र विद्याथियों सहित विभाग के पूर्व छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का धन्यवाद प्रो. चित्रांजलि ने दिया। मंच संचालन सेम 6 के प्रीति और आशीष ने किया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

