चाची ने भतीजे की कर दी हत्‍या, वजह सामने आने पर परिवार रह गया दंग

मध्य प्रदेश अपराध देश
Spread the love

सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। चाची ने भतीजे की हत्‍या कर दी। जांच से पहले मौत की सूचना मिलने पर मृतक के भाई ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद हत्‍या करने वाली चाची को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, हत्‍या की वजह का खुलासा होने पर परिवार दंग रह गया। यह घटना मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले का है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना 31 जुलाई की है। सिंगरौली जिले में सत्यप्रकाश गुप्ता नामक युवक एक मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार की ड्राइवर सीट पर अचेत अवस्था में मिला था। मृतक के भाई राहुल गुप्ता उर्फ संजय ने जब उसे वाहन के अंदर देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

अस्‍पताल ले गये

परिजनों द्वारा सत्यप्रकाश को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी।

जांच में ये खुलासा

पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि मृतक सत्यप्रकाश का संबंध अपनी चाची (दिवंगत सुनील गुप्ता की पत्नी) प्रिया गुप्ता के साथ था। पिछले दो सालों से दोनों रिश्ते में थे। समय के साथ सत्यप्रकाश प्रिया पर शादी करने का भारी दबाव बनाने लगा था। शादी की इस जिद को लेकर अक्सर दोनों के बीच तीखी झड़प और विवाद होता रहता था।

विवाद बढ़ गया

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन भी दोनों की मुलाकात हुई थी। जहां इसी बात को लेकर उनके बीच फिर से विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर प्रिया गुप्ता ने एक स्कार्फ (दुपट्टे) से गला घोंटकर सत्यप्रकाश की हत्या कर दी।

ऐसे खुला राज

मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। घटना के दिन का एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा, जिसने इस पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

फुटेज में आरोपी प्रिया गुप्ता रात करीब 12 बजे सत्यप्रकाश को उसकी खड़ी हुई कार की तरफ ले जाते हुए नजर आई।

हत्या को अंजाम देने के बाद, किसी को शक न हो इसलिए चालाक प्रिया ने खुद मृतक के भाई को फोन कर यह जानकारी दी कि सत्यप्रकाश कार के अंदर है।

पुलिस की कार्रवाई

पुख्ता सबूतों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रिया गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। मोरवा पुलिस थाने में इस संबंध में क्राइम नंबर 420/26 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच कर रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *