पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी प्रेमी युगल की शादी, जानें वजह

झारखंड वायरल
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के बिशुनपुरा प्रखंड से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां वर्षों पुराना प्रेम प्रसंग आखिरकार शादी के बंधन में बदल गया। ग्रामीणों, समाजसेवियों और दोनों परिवारों की सहमति से बिशुनपुरा स्थित प्रसिद्ध विष्णु मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी राहुल कुमार और मझिआंव थाना क्षेत्र के दवनकारा गांव की एक युवती के बीच जून, 2020 से प्रेम संबंध था। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे से मिलते रहे। हालांकि, जब शादी की बात आई तब युवक ने कथित रूप से विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने वर्ष, 2024 में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

मामला न्यायालय तक पहुंचा। हालांकि, समय के साथ दोनों के बीच फिर से बातचीत शुरू हुई। शुक्रवार की रात राहुल अपनी प्रेमिका से मिलने दवनकारा गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने दोनों को साथ देख लिया।

इसके बाद गांव के प्रबुद्ध लोगों और समाजसेवियों ने पहल करते हुए दोनों पक्षों के परिजनों को बिशुनपुरा बुलाया। लंबी बातचीत और आपसी सहमति के बाद शनिवार को विशुनपुरा स्थित विष्णु मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह के दौरान राहुल ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी जीवनसंगिनी बनाया।

शादी के बाद दोनों परिवारों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। वहीं, कभी कानूनी विवाद में उलझे इस प्रेमी युगल का विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस अनोखे घटनाक्रम की खूब चर्चा कर रहे हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *