रंका में पुलिस का विशेष छापेमारी अभियान, छह अभियुक्त गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के रंका थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न मामलों के छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को रात रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों की टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी की। अभियान का उद्देश्य विभिन्न कांडों के फरार अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा न्यायालय से जारी वारंट और कुर्की आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना था।

पुलिस ने अभियान के दौरान छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गढ़वा पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इस तरह के विशेष अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230