तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद के डीसीपी को किया कार्यमुक्त, जानें वजह

अन्य राज्य देश
Spread the love

हैदराबाद। तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साइबर क्राइम्स) वी. अरविंद बाबू को उनके पद से कार्यमुक्त (रिलीव) कर दिया है। कार्यमुक्त किए गए डीसीपी वी. अरविंद बाबू को तत्काल प्रभाव से राज्य पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।

नीट पेपर लीक के दौरान हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शनों के बीच दर्ज की गई एफआईआर की प्रक्रिया और तरीके को लेकर राज्य सरकार ने कड़ी नाराजगी जताई है, जिसके बाद यह कार्रवाई सामने आई है।

साइबर क्राइम पुलिस ने गुरुवार को मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास के साथ-साथ कई फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ प्रधानमंत्री के कथित रूप से मॉर्फ्ड और आपत्तिजनक वीडियो/तस्वीरें प्रसारित करने के आरोप में मामले दर्ज किए थे।

यह एफआईआर एक व्यवसायी व भाजपा समर्थक एस. अरविंद रेड्डी और तेलंगाना भाजपा कार्यकर्ता टी. साईकिरण गौड़ की शिकायतों के आधार पर बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई थी।

तेलंगाना भाजपा ने डीसीपी को हटाए जाने के कदम को प्रतिशोधात्मक करार देते हुए कांग्रेस सरकार की तीखी आलोचना की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने इस पूरी कार्रवाई को तानाशाहीपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार प्रधानमंत्री का अपमान करने वाली ताकतों और सोशल मीडिया गैंग को खुला संरक्षण दे रही है। निष्पक्ष अधिकारियों को डरा-धमका रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *