मृतक प्रवासी मजदूर के परिवार को मिला 49.46 लाख का मुआवजा

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। हजारीबाग जिले की जोबार पंचायत के बंदखारो के रहने वाले मृतक प्रवासी मजदूर स्वर्गीय प्रदीप कुमार महतो के परिवार वाले को 49.76 लाख रुपए का मुआवजा मिला। यह राशि पत्नी, माता-पिता और बेटी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गयी है।

बता दें कि प्रदीप कुमार महतो की मौत ओमान में पिछले 18 मार्च, 2026 को सड़क दुर्घटना में हो गई थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इसी दौरान इलाज कराकर पैदल अपने कैंप वापस लौट रहे थे। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान एक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

समाजसेवी सिकन्दर अली ने कहा कि अथक प्रयासों के बाद मेरी उपस्थिति में मृतक परिजनों और जावावी पावरटेक इंजीनियरिंग कंपनी के बीच 40 लाख रुपये का सहायता राशि दिलाने पर सहमति बनी थी। अब 40 लाख रुपए की जगह 49.76 लाख रुपए की राशि माता-पिता,पत्नी और बेटी के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर कर दिया।

यह राशि अब पूरे परिवार के भविष्य के लिए बहुत बड़ा सहारा बनेगीl परिवार वालों ने जावावी पावरटेक इंजीनियरिंग कंपनी, प्रवासी हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली, महेंद्र महतो एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *