हत्यारों की गिरफ्तारी की सूचना पर समाहरणालय पहुंचे आक्रोशित लोग

झारखंड
Spread the love

  • न्याय की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। व्यवसायी शुभम हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही शनिवार को शहर में एक बार फिर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा समाहरणालय परिसर पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन समाहरणालय का मुख्य गेट अंदर से बंद कर दिया।

समाहरणालय के बाहर एकत्रित महिलाओं ने गेट को धक्का देते हुए मृतक को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए नारेबाजी की। कई प्रदर्शनकारी ‘हत्यारों को फांसी दो’, ‘इंसाफ दो’, ‘खून के बदले खून जैसे’ नारे लगा रहे थे। कुछ महिलाओं ने आरोपितों को उनके हवाले किए जाने की भी मांग की।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव और पुलिस प्रशासन के विरोध में भी नारे लगाए गए।

स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर प्रदर्शनकारियों के पांच-छह प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए एसपी कार्यालय बुलाया गया। प्रतिनिधिमंडल में मृतक शुभम की मां और बहन भी शामिल थीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के समक्ष मामले में शीघ्र एवं निष्पक्ष न्याय के साथ फांसी की सजा की मांग की।

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस निष्पक्ष एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रही है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए हरसंभव न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *