नीरजा सहाय डीएवी में मुंशी प्रेमचंद जयंती मनाई गई

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रेमचंद के जीवन, साहित्यिक योगदान और उनकी रचनाओं में निहित सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम में संजय सिंह और विभाग के अन्य सदस्यों द्वारा प्रेमचंद के उपन्यास पर आधारित संक्षिप्त कथा प्रस्तुत की गई। विद्यार्थी स्नेहा ने प्रेमचंद के जीवन एवं साहित्यिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए जीवनगाथा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम को रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाने के लिए दक्षा द्वारा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसके बाद साक्षी एवं अन्य विद्यार्थियों द्वारा प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी का भावपूर्ण कथा-वाचन किया गया। कक्षा 9वीं की सुभिक्षा ने कविता-वाचन के माध्यम से अपनी साहित्यिक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में प्राचार्या किरण यादव ने प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को उनकी रचनाओं से प्रेरणा लेने और साहित्य के माध्यम से समाज को समझने का संदेश दिया। संजय सिंह ने धन्यवाद किया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के हिंदी विभाग के द्वारा किया गया। मंच संचालन आयत नसीम ने रोचक और प्रभावशाली ढंग से किया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230