शुभम हत्याकांड के विरोध में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। युवा व्यवसायी शुभम की निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार की शाम लोहरदगा शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, व्यापारियों,  अभिभावकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। बढ़ते अपराध के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कैंडल मार्च शाम करीब 6.30 बजे रेलवे साइडिंग एवं बरवाटोली चौक से प्रारंभ होकर पोवरगंज चौक पहुंचा, जहां दोनों ओर से आए लोगों का हुजूम एकत्र हुआ। पूरे मार्ग में लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकालते हुए शुभम को न्याय दिलाने और जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि एक युवा व्यवसायी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या होना पूरे जिले के लिए बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से घटना में शामिल सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कठोर कानूनी कार्रवाई तथा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की।

मार्च के दौरान लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत शुभम की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पूरे आयोजन के दौरान शहर का माहौल गमगीन रहा। लोगों में अपराध के खिलाफ गहरा आक्रोश भी देखने को मिला।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *