रांची। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय इंटर की एक छात्रा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर न्यायपालिका ने स्वतः संज्ञान लिया है। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद ने इस गंभीर मामले पर संज्ञान लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची को निर्देश दिया कि वे तत्काल पीड़िता और उसके परिवार से मिलकर हरसंभव सहायता प्रदान करें।
हाईकोर्ट और झालसा के निर्देश के आलोक में न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 ने डालसा सचिव को तुरंत एक टीम गठित करने का निर्देश दिया। इसके तहत डालसा सचिव राकेश रौशन ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें पीएलवी पूनम देवी और पुष्पलता देवी को शामिल किया गया।
डालसा सचिव ने खुद पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें डालसा द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई। इसके साथ ही, पीड़िता के परिवार को विधिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रो-बोनो अधिवक्ता सुश्री ममता श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। रातू थाना क्षेत्र के लिए एक पीएलवी सपोर्ट पर्सन भी नियुक्त किया गया है।
प्राधिकार द्वारा पीड़िता को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पीड़ित मुआवजा का आवेदन भरवाकर आगे की कार्रवाई के लिए ‘पीड़ित मुआवजा कमेटी’ को भेज दिया गया है। वहीं, डालसा सचिव ने रातू थाना प्रभारी से भी बातचीत कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली है। पुलिस जांच की प्रगति पर नजर बनाए हुए है।
ज्ञात हो कि रातू थाना क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय इंटर की छात्रा शाम करीब 7:30 बजे ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की थी। पुलिस और न्यायपालिका के इस त्वरित कदम से पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद बंधी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

