
- डाकघरों में मिलेंगे ‘वाटर रेसिस्टेंट‘ डिजाइनर राखी कवर और गिफ्ट बॉक्स
गुजरात। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक राखी को सुरक्षित, आकर्षक और समयबद्ध ढंग से गंतव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यालय क्षेत्र, गुजरात सर्किल के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने डिजाइनर राखी कवर एवं राखी गिफ्ट बॉक्स डाकघरों से बिक्री के लिए जारी किये।
ये विशेष राखी लिफाफे और राखी गिफ्ट बॉक्स सभी प्रधान डाकघर, उप डाकघर और सुदूर गांवों में स्थित शाखा डाकघरों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें रेलवे मेल सर्विस के काउंटर्स द्वारा भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जायेगा।
पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि तीन विभिन्न डिजाइन में उपलब्ध ये राखी लिफाफे वाटर रेसिस्टेंट (जलरोधी) हैं। बारिश के संपर्क में आने पर खराब नहीं होंगे। 11 सेमी X 22 सेमी आकार के इन लिफाफों का मूल्य ₹10 मात्र है, जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है।
इसके अलावा 3 विभिन्न साइज (250 ग्राम, 500 ग्राम और एक किलोग्राम) के राखी गिफ्ट बॉक्स भी काउंटर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इनका मूल्य क्रमश: 35, 40 और 50 रुपये है। इसके माध्यम से राखी के साथ मिठाई और गिफ्ट भी इंडिया पोस्ट पार्सल से देश-विदेश में भेजे जा सकते हैं।
राखी लिफाफे और बॉक्स की आकर्षक डिजाइन में भारतीय डाक का लोगो और रक्षाबंधन की पारंपरिक भावना को दर्शाते हुए राखी, पुष्प, पूजा थाल, तथा भाई-बहन के स्नेहपूर्ण संबंध का मनमोहक चित्रांकन किया गया है। रंगीन और डिजाइनर होने की वजह से उन्हें अन्य डाक और पार्सल से अलग करने में समय की बचत और रक्षाबन्धन पर्व के पूर्व वितरण करने में भी सहूलियत होगी।
राखी पोस्ट की स्पेशल बुकिंग के साथ-साथ नेशनल सॉर्टिंग हब और पार्सल हब में त्वरित सॉर्टिंग के भी प्रबंध किये गए हैं। इंटरनेशनल ट्रैक पैकेट सेवा के माध्यम से विदेशों में किफायती दामों पर राखी पोस्ट भेजी जा सकती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

