रिनपास की प्रभारी निदेशक को हटाने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। रांची जिला कांग्रेस सेवादल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से शुक्रवार को मुलाकात की। उन्‍हें ज्ञापन सौंपकर रिनपास की प्रभारी निदेशक डॉ. जयति सिमलाई को तत्काल पद से हटाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रांची जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहू ने किया।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रभारी निदेशक के कार्यकाल में रिनपास लगातार विवादों में रहा है, जिससे संस्थान की छवि प्रभावित हो रही है। कांग्रेस सेवादल ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय में मुकदमा लंबित है। वित्तीय अनियमितताओं और खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आई हैं।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि ओपीडी में मरीजों की भर्ती के नाम पर अवैध वसूली और हाल के दिनों में एक ज्वेलर्स कंपनी द्वारा निदेशक कक्ष में प्रचार-प्रसार संबंधी बैठक आयोजित किए जाने से संस्थान की गरिमा प्रभावित हुई है।

प्रतिनिधिमंडल ने इन सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और जांच पूरी होने तक डॉ. जयति सिमलाई को प्रभारी निदेशक के पद से हटाकर किसी अन्य अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस मामले से सरकार और पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मुलाक़ात के दौरान मदन कुमार महतो, पंकज कुमार, मृदुल राज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230