पलामू। अजाप्टा हुसैनाबाद की बैठक राजकीयकृत मध्य विद्यालय के प्रशाल में गुरुवार को हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मुहम्मद जुबैर अंसारी की। संचालन सचिव निर्मल कुमार ने किया। बैठक में नवनियुक्त सहायक आचार्य भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उपलब्ध सीमित संसाधनों में गुणावत्तापूर्ण शिक्षा देना चुनौतीपूर्ण भले ही है, लेकिन असंभव नहीं है। शिक्षण काम करते हुए शिक्षकों ने इस भीषण गर्मी में भी घर-घर जाकर जनगणना का काम किया। इसके बाद आरटीई के मानक के प्रतिकूल एसआईआर में वॉलंटियर के नाम पर बीएलओ के साथ प्रतिनियुक्ति हुई, उसे भी किया।
इसके बावजूद नवनियुक्त शिक्षकों को ससमय वेतन नहीं मिला। सेवा पुस्तिका नहीं खुली। अजाप्टा’ ने आवाज उठाई। लगातार संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की। ज्ञापन दिया। इसके बाद वेतन भुगतान का मार्ग प्रशस्त हुआ।
अजाप्टा हुसैनाबाद के प्रखंड सचिव निर्मल कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम, विश्वनाथ प्रसाद, धुरेंद्र पटेल, मनोज कुमार चौधरी, महेंद्र बैठा, प्रमोद पासवान, सुनील पासवान ने रणनीति बनाई। लगातार मेहनत की, जिससे सेवा पुस्तिका का काम संभव हुआ।
जिला कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार दूबे, महासचिव अमरेश कुमार सिंह व कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थिति में सक्षम पदाधिकारी एइओ से हस्ताक्षर कराया गया। इसे एक सादे समारोह में संबंधित शिक्षकों को वितरित किया गया।
इस अवसर पर जितेंद्र व विश्वनाथ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं में प्रखंड अध्यक्ष मुहम्मद जुबैर अंसारी, सचिव निर्मल कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी पलामू प्रमंडल राजेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार चौधरी संगठन सचिव, धुरेंद्र पटेल थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

