दुमका। जिला प्रशासन के निर्देश पर सारठ प्रखंड अंतर्गत झिलुवा पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बेलवरना में आधार सुधार कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुछ बच्चों का नया आधार कार्ड बनाया गया। नाम, पता जैसी त्रुटियों का सुधार किया गया। आवश्यक कागजात की कमी के कारण बहुत से बच्चों का आधार अपडेट नहीं किया जा सका।

झिलुवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गौतम कुमार मंडल एवं उपप्रमुख प्रतिनिधि रिंकू यादव एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि परमानंद पंडित ने स्कूली बच्चों के बीच नि:शुल्क कॉपी का भी वितरण किया।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राय ने बताया कि बच्चों की सहूलियत के लिए इस तरह का कैंप लगाया गया था। वर्ग एक से दशम तक के बच्चों के बीच कॉपी का वितरण किया गया। वर्ग 1 और 2 के बच्चों को तीन-तीन कॉपी दी गई। वर्ग 3 से 5 तक के बच्चों को पांच-पांच और वर्ग 6 से 10 तक के बच्चों को दस-दस कॉपी दी गई।
मौके पर सहायक अध्यापक विश्वनाथ पंडित, अनिता सहाय, ललन प्रसाद साह, राजेश्वर प्रसाद सिंह, अनुराग सिन्हा, अध्यक्ष पिंकू कुमार यादव समेत कई अभिभावक उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

