रांची। झारखंड में नक्सलवाद के पूर्ण खात्मे की दिशा में झारखंड सरकार, सुरक्षा बलों को एक और ऐतिहासिक सफलता मिली है। पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन “नवजीवन-II” के तहत भाकपा (माओवादी) के 16 शीर्ष कमांडरों व दस्ता सदस्यों (11 पुरुष, 5 महिला) ने झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ (कोबरा) और झारखंड जगुआर के समक्ष 28 जुलाई, 2026 को आत्मसमर्पण कर दिया।

हथियारों के साथ सरेंडर
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा उर्फ सागर जी और केंद्रीय कमेटी सदस्य असीम मंडल की टीम के मारक दस्ते के मुख्य सदस्य हैं। ये कोल्हान व सारंडा के जंगलों के विशेषज्ञ माने जाते थे। आत्मसमर्पित कैडरों में 1 RCM, 3 ZCM, 3 SZCM, 6 ACM और 3 दस्ता सदस्य शामिल हैं। इनके पास से 11 अत्याधुनिक हथियार और 1,562 राउंड गोलियां बरामद की गईं। इसी दस्ते के 8 अन्य सदस्य (3 पुरुष, 5 महिला) छत्तीसगढ़ में भी आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
2026 में अभियानों के आंकड़े
गिरफ्तारी : 93 नक्सली, आत्मसमर्पण : 45 नक्सली, मुठभेड़ में ढेर : 22 नक्सली
हालिया बड़ी सफलताएं
21 मई को 27 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 13 जुलाई को 20 लाख के इनामी RCM रवींद्र गंझू और 17 जुलाई को 25 लाख के इनामी SAC अजय महतो उर्फ टाइगर की गिरफ्तारी।
गतिविधि का अंत
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, खूंटी, बोकारो, रांची, सरायकेला, गिरिडीह और ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं। इनके मुख्यधारा में लौटने से चाईबासा और आसपास के क्षेत्रों में माओवादी नेटवर्क लगभग ध्वस्त हो चुका है।
ये भी पढ़ें : देशव्यापी विरोध-प्रदर्शनों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इन्हें राहत नहीं
पुलिस की अपील
झारखंड पुलिस ने संगठन में बचे-खुचे नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति” का लाभ उठाने और मुख्यधारा में शामिल होकर विकास का हिस्सा बनने की अपील की है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

