परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की तैयारी, उच्च स्तरीय टास्क फोर्स, ये हैं सदस्‍य

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की परीक्षाओं को लीक-प्रूफ, पारदर्शी और तकनीक-संचालित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़े सुधारवादी कदम का एलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्रतिस्पर्धी परीक्षा प्रणाली का कायाकल्प करने के लिए इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अगुवाई में एक उच्च-स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है।

हाल ही में प्रवेश परीक्षाओं से जुड़ी अनियमितताओं और विवादों के बाद, इस टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य परीक्षा चक्र में आधुनिक तकनीक, एन्क्रिप्शन और मजबूत साइबर सुरक्षा ढांचा लागू करना है। टास्क फोर्स में देश के दिग्गज वैज्ञानिक, सुरक्षा विशेषज्ञ, शिक्षाविद और प्रशासनिक अधिकारी शामिल किए गए हैं।

टास्‍क फोर्स के अध्‍यक्ष इंफोसिस के सह संस्‍थापक नंदन नीलेकणी बनाए गए हैं। इनके सदस्‍यों ने इसरो के पूर्व अध्‍यक्ष एस. सोमनाथ, आईबी के पूर्व निदेशक तपन डेका,  IIT मद्रास के निदेशक वी. कामाकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव सह पूर्व सीबीएसई अध्यक्ष अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स एवं प्रशासनिक विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा हैं।

टास्क फोर्स की जिम्मेदारियां

परीक्षा पत्र तैयार करने से लेकर परिणाम जारी करने तक की पूरी प्रक्रिया में एडवांस्ड डिजिटल सेफगार्ड्स और एन्क्रिप्टेड सिस्टम लागू करना।

प्रश्नपत्रों के परिवहन, भंडारण और केंद्रों तक सुरक्षित वितरण के लिए मजबूत प्रोटोकॉल तैयार करना।

NTA के संगठनात्मक ढांचे का मूल्यांकन कर उसमें तकनीकी व प्रशासनिक सुधार लाना।

छात्रों और अभिभावकों के बीच प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की विश्वसनीयता को पुनः बहाल करना।

परीक्षाएं होंगी सुरक्षित

राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि देश का परीक्षा तंत्र पूरी तरह से पारदर्शी, विश्वसनीय और आधुनिक तकनीक पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीलेकणी समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार एक ‘फूलप्रूफ’ और लीक-मुक्त परीक्षा ढांचा तैयार करने पर तेजी से काम करेगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *