RIMS में सहायक प्राध्यापक का पद संभाला पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. गौरव प्रसाद ने

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थान राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के बाल शल्य चिकित्सा (पीडियाट्रिक सर्जरी) विभाग में डॉ. गौरव प्रसाद ने सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।

डॉ. प्रसाद ने नई दिल्‍ली स्थित एम्‍स से एमबीबीएस और छह वर्षीय बाल शल्य चिकित्सा की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने एमआरसीएस (यूके) पार्ट-ए भी उत्तीर्ण किया है।

रिम्स में नियुक्ति से पूर्व वे नई दिल्‍ली सर गंगाराम अस्पताल में क्लिनिकल असिस्टेंट (बाल शल्य चिकित्सा) और जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च सेंटर में सहायक प्राध्यापक (बाल शल्य चिकित्सा) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

शैक्षणिक एवं अनुसंधान के क्षेत्र में भी डॉ. प्रसाद का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनके अनेक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनके शोध का प्रमुख विषय जन्मजात विकृतियां, बाल मूत्ररोग, नवजात शल्य चिकित्सा और साक्ष्य-आधारित बाल शल्य चिकित्सा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से उन्होंने ग्रेट ऑरमंड स्ट्रीट हॉस्पिटल, लंदन में ऑब्ज़र्वरशिप भी की। वंहां उन्होंने विश्वस्तरीय बाल शल्य चिकित्सा एवं बहुविषयक उपचार प्रणाली का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

रिम्स में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के बाद डॉ. प्रसाद ने कहा कि उनका उद्देश्य झारखंड के बच्चों को आधुनिक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शल्य चिकित्सा उपलब्ध कराना है। उन्होंने विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित परिवारों के बच्चों तक बेहतर उपचार पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

डॉ. प्रसाद ने कहा कि वे रिम्स की टीम, राज्य के चिकित्सकों और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर झारखंड में बाल शल्य चिकित्सा सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे, ताकि प्रदेश का कोई भी बच्चा केवल संसाधनों के अभाव में उपचार से वंचित नहीं रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *