फर्जी पुलिस बनकर करते थे लूटपाट, यहां दिया था घटना को अंजाम

झारखंड अपराध
Spread the love

संजय यादव

देवघर। फर्जी पुलिस बनकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक संगठित वर्दी गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 24 जुलाई, 2026 को जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकराजोरी से रोशन मोड़ जाने वाली मुख्य सड़क किनारे स्थित एक अधनिर्मित मकान में छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, पांच कॉम्बैट पुलिस वर्दियां, पांच पुलिस टोपियां, चार पुलिस स्टिकर और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह का मुख्य सरगना मोहम्मद मुबारक अंसारी उर्फ गुड्डू है। यह गिरोह पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को साइबर पुलिस बताता था। साइबर अपराधियों सहित आम लोगों को निशाना बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह ने पिछले कुछ महीनों में देवघर, मोहनपुर, मधुपुर, सोनारायठाढ़ी, पथरौल सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दिया है। इस मामले में जसीडीह थाना (कांड संख्या 248/2026) दर्ज कर विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *