JPSC के पूर्व अध्यक्ष के ठिकानों पर छापेमारी, डिजिटल व कागजी साक्ष्य जब्त

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं और धांधली के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस पूरे मामले में CID थाना में 22 जुलाई, 2026 को कांड (संख्या 16/2026) दर्ज किया गया है।

CID ने रांची पुलिस के सहयोग से व्यापक छापामारी अभियान चलाया। JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते के JPSC स्थित कार्यालय कक्ष, उनके सरकारी आवास, आयोग कार्यालय एवं अन्य संबंधित परिसरों में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण डिजिटल एवं अभिलेखीय साक्ष्य (इलेक्ट्रॉनिक व कागजी दस्तावेज) बरामद कर विधिवत जब्त किए गए हैं। CID के अनुसार मामले का अनुसंधान तेजी से चल रहा है। जांच के दौरान मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे विधि-सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230