विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार शाम करीब सात बजे शिवपूजन फ्यूल्स पेट्रोल पंप के सामने हुआ। बताया जाता है कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान सिंधिताली निवासी आर्यन चौबे (पिता- कल्पनाथ चौबे), धनगरडीहा, मकरी निवासी प्रभात सिंह उर्फ पप्पू सिंह (पिता- छतरी सिंह) और रोहित सिंह (पिता- इंद्र देव सिंह) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आर्यन चौबे एचपी पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक प्रतिष्ठान में कार्यरत था। गुरुवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। वहीं प्रभात सिंह और रोहित सिंह एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर भवनाथपुर से अपने घर की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान शिवपूजन फ्यूल्स पेट्रोल पंप के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल भवनाथपुर थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनी रंजन एवं एएसआई आशुतोष सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा तथा दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। इधर, एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

