रांची। सीसीएल के निदेशालय (मानव संसाधन प्रबंधन) के तत्वावधान में हजारीबाग क्षेत्र में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों एवं हितधारकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और उनकी शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हजारीबाग क्षेत्र की महाप्रबंधक (मानव संसाधन/समाधान प्रकोष्ठ) श्रीमती सुमन रस्तोगी ने की। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक (समाधान प्रकोष्ठ), सीसीएल मुख्यालय तेजविंदर सिंह, स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) श्रीमती नीलाम्बरा मालिक, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) निशांत कुमार परमार सहित मानव संसाधन विभाग के अधिकारी, स्टाफ अधिकारी (सिविल), अन्य अधिकारी एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित इस शिविर में 27 शिकायतों का पंजीकरण किया गया। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से अनुकम्पा नियुक्ति, आवास (क्वार्टर) अनुरक्षण, भविष्य निधि (पीएफ) एवं पेंशन भुगतान, सीएमपीएफ से संबंधित ऑनलाइन डाटा अद्यतन तथा अन्य सेवा संबंधी विषय शामिल रहे।
शिविर के दौरान उपस्थित कर्मचारियों एवं हितधारकों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया। सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया। अनेक मामलों में मौके पर ही आवश्यक जानकारी एवं समाधान उपलब्ध कराया गया। शेष शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका शीघ्र एवं यथोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

