सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। पुराना विधानसभा सभागार, धुर्वा में विश्व सेवा परिषद की ओर से ‘झारखंड सेवा रत्न अवॉर्ड 2026’ समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें शिक्षा, समाज सेवा, चिकित्सा, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, साहित्य, संस्कृति और महिला सशक्तीकरण समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 20 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा के विधायक व निधि अनुश्रवण समिति के सभापति सीपी सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व सेवा परिषद के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. बी.बी. राज ने की।
इस अवसर पर परिषद के संस्थापक ने कहा कि समाज के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा ही एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण का मुख्य आधार है। मुख्य अतिथि सीपी सिंह और विशिष्ट अतिथि रोशनी खलखो ने भी अपने संबोधन में समाजसेवियों और प्रतिभाशाली व्यक्तियों के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव असलम अंसारी, कोषाध्यक्ष सुरेश किशोर राम (देवदत्त), झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार राज, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुखेन्द्र यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष साह, परमानंद महतो, प्रदीप बैठा और रोहित बैठा सहित कई अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई। अंत में यह समारोह सामाजिक एकता और सेवा के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
इनको मिला सम्मान
शिक्षा क्षेत्र : धनंजय कुमार सिंह, सीमा तिवारी, डॉ. स्मृति कन्ना घोष, मधु सुदन साह और डॉ. नंद किशोर कुमार।
अन्य विशिष्ट क्षेत्र : डॉ. पार्थ पाल (कंप्यूटर इंजीनियरिंग सेवा), ब्रजेश शर्मा, राम नारायण भगत और कमल मुंडा (समाज सेवा), डॉ. अभय कुमार मिश्रा (होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा), प्रो. डॉ. बारिज नयन सिन्हा (औषधि विज्ञान सेवा), और हरि शंकर महली (सांस्कृतिक सेवा)।
कोरोना वॉरियर्स व कला : सच्चिदानंद मिश्रा (कोरोना वॉरियर्स सेवा), डॉ. गोपाल प्रसाद अग्रवाल (साहित्य सेवा), गौरी नाहा महाचर्या (पुलिस प्रशासनिक सेवा), राहुल कुमार आनंद (चिकित्सा सेवा), पुनम मालतो (महिला सशक्तीकरण), सीता राम भगत (प्रशासनिक सेवा), और आशुतोष द्विवेदी (भोजपुरी लोकगायन कला सेवा)।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

