रांची। प्रेमसन्स मोटर्स ने करमटोली चौक स्थित सेलिब्रेशन हॉल में वार्षिक सेल्स अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं एवं विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और टीमों को सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रेमसन्स मोटर्स के सीएमडी पुनीत कुमार पोद्दार एवं जेएमडी अवध पोद्दार ने कंपनी की उपलब्धि, भविष्य की विकास योजना और ऑटोमोबाइल उद्योग के बदलते रुझानों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने और क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करने के लिए टीम को प्रेरित किया।
दोनों अधिकारियों ने कर्मचारियों के समर्पण, मेहनत एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

