रांची। विश्व पर्यावरण दिवस पर सरला बिरला विश्वविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. तरुण (निदेशक, सिम्बायोसिस), डॉ. गोपाल पाठक (महानिदेशक एसबीयू), डॉ. जगनाथन (कुलपति, एसबीयू), प्रो. एस.बी. डांडिन (कुलसचिव), प्रवीण कुमार (पीएओ), डॉ. विजय कुमार सिंह (डीन, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट), अजय कुमार (डीन, पत्रकारिता) मौजूद थे।
इसके अलावा, डॉ. संजीव कुमार सिन्हा (एनएसएस समन्वयक), डॉ. साग्निका प्रधान एवं प्रो. श्वेता कुमारी (कार्यक्रम पदाधिकारी), डॉ. मुकेश सिंह (यूबीए समन्वयक), डॉ. सौरभ कुमार (विभागाध्यक्ष, प्रबंधन), हरि बाबू शुक्ला (डीन, प्लेसमेंट) और डॉ. आर.एम. झा (डीन, मानविकी) भी उपस्थित रहे।
पौधारोपण के बाद उपस्थित पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. जगनाथन ने कहा कि पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एनएसएस एवं यूबीए के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विवि में पर्यावरण जागरुकता संबंधित कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

