अफरोज आलम

कांके। सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा ने रविवार को रेंडों गांव का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने उन्नत कृषि परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण किया। किसानों द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक एवं स्मार्ट कृषि तकनीकों का अवलोकन किया। किसानों से संवाद कर उनके अनुभवों की जानकारी ली।
कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट रैवेजर उपकरणों का वितरण किया गया। किसानों को हल्दी के गुणवत्तापूर्ण बीजों का वितरण भी किया गया, जिससे क्षेत्र में उन्नत एवं आयवर्धक खेती को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) के निदेशकों एवं ड्रोन पायलट प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। निदेशक (एचआर) हर्ष नाथ मिश्रा ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों एवं कौशल विकास के माध्यम से किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कृषि क्षेत्र में नए अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
भ्रमण के दौरान उन्होंने परियोजना में स्थापित ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन, सॉइल मॉइस्चर सेंसर और ऑटोमेटेड इरिगेशन सिस्टम की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इन तकनीकों के माध्यम से किसानों को मिल रहे लाभों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीक आधारित कृषि विकास की एक प्रेरणादायक पहल बताया।
इस कार्यक्रम में सीसीएल के जेनरल मैनेजर एसएस लाल, सीएसआर मैनेजर जॉन बोदरा, निधि समृद्धि फाउंडेशन के अधिकारी सेक्रेट्री रवि शंकर कुमार, कार्यकानी निदेशक सूरज कुमार सिन्हा, प्रोजेक्ट मैनेजर नमन यादव, चंचल कच्छप, रेंडो करमटोली के प्रगतिशील किसान सुखदेव उरांव उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि उन्नत कृषि परियोजना, सीसीएल की सीएसआर पहल एवं निधि समृद्धि फाउंडेशन द्वारा संचालित एक अभिनव पहल है। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी उत्पादकता, आय एवं आजीविका में सतत वृद्धि सुनिश्चित करना है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

