समाज को हमेशा साथ लेकर चलने वाले ब्राह्मणों को गाली देना ठीक नहीं: रंगनाथ चौबे

झारखंड
Spread the love

ठाकुगांव में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) की बैठक आयोजित

बुढ़मू। रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) की बैठक ठाकुरगांव बैंक मोड़ स्थित समसिद्धि वैंक्वेट हॉल में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप तिवारी की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में सामाजिक कुरीतियों, चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गयी। वक्ताओं ने कहा कि आज लोगों की मानसिकता बिना किसी दोष और उचित कारण के ब्राह्मणों को टारगेट कर प्रताड़ित करने की बन गयी है, जो सरासर गलत है।

ब्राह्मण समाज हमेशा से सभी समाज को साथ लेकर चलने और दिशा दिखाने में विश्वास करता रहा है, परंतु दुर्भाग्यवश अभी ब्राह्मणों को गाली दे रहे हैं।

संगठन के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रंगनाथ चौबे ने कहा कि ब्राह्मणों के एकजुट होने का समय आ गया है। हम अपने बच्चों को निःसंदेह उच्च शिक्षा प्रदान करें, लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि हमारे बच्चे शिक्षा ग्रहण के बाद भी अन्यत्र न जाकर अपने गांव की मिट्टी से जुड़े रहें, तभी हमारे समाज के साथ क्षेत्र का विकास संभव है।

बैठक में मुख्य रूप से डॉ कुंदन तिवारी, सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक सिधेश्वर महथा, रामकुमार दुबे, मुरारी नंद तिवारी, रामाशीष पांडेय, जयकुमार पांडेय, पुरुषोत्तम तिवारी, राजू चौबे, सोमनाथ चौबे, दिनेश चौबे समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *