पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने अमूल के संयंत्र की रखी आधारशिला, वामपंथ और तृणमूल सरकारों पर साधा निशाना

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। अपने तीन दिवसीय दौरे पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अमूल संयंत्र की आधारशिला रखी।

मौके पर आयोजित समारोह में कहा कि पश्चिम बंगाल में आया राजनीतिक बदलाव आजादी के बाद देश के किसी भी राज्य में हुए परिवर्तन से बिल्कुल अलग और अनोखा है।

उन्होंने राज्य की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने वामपंथी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकारों को जमकर कोसा।

अमित शाह ने पूर्वी कोलकाता के न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर से हावड़ा में बनने वाले अमूल के मेगा संयंत्र की डिजिटल आधारशिला रखने के दौरान कहा कि पहले बंगाल पर तीन दशक (30 साल) तक वामपंथ की विदेशी विचारधारा का शासन रहा।

उसके बाद 15 वर्षों तक भ्रष्ट एवं वैचारिक रूप से दिवालिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकार रही, जिसने राज्य को पीछे धकेला, लेकिन अब यहां की जनता ने जो बदलाव चुना है, वह ऐतिहासिक है।

अपने 3 दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे का उल्लेख करते हुए गृह मंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर शासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की है।

शाह ने कहा कि पिछले दो दिनों के भीतर हमने राज्य में घुसपैठ को पूरी तरह रोकने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए कई ठोस कदमों पर गंभीर चर्चा की है और कई बड़े फैसले लिये हैं।

अमित शाह ने हावड़ा में बनने जा रहे अमूल प्लांट की तारीफ करते हुए कहा कि यह परियोजना पश्चिम बंगाल के डेयरी क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी और इससे दुग्ध उत्पादकों की आय में क्रांतिकारी सुधार आयेगा।

जानें परियोजना की मुख्य बातें

निवेश : इस मेगा प्रोजेक्ट में करीब 700 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है।
क्षमता : संयंत्र में प्रतिदिन 30 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण (Processing) किया जायेगा।
उत्पादन : यहां रोजाना 10 लाख किलोग्राम (1,000 टन) दही और अन्य उच्च गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पादों का निर्माण होगा।
लाभार्थी : इस परियोजना से बंगाल के 1.25 लाख से अधिक डेयरी किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें 30,000 से अधिक महिला किसान हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230