खूंटी की युवती से राजधानी रांची में 9 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड को शर्मसार कर देने वाली खबर राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां खूंटी जिले की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।

पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि रविवार की रात उसे धुर्वा स्थित उसके आवास से रातू थाना क्षेत्र के ब्रजपुर मोड़ ले जाया गया, जहां नौ युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया गया।

पीड़िता के अनुसार, घटना के बाद दो आरोपी उसे अंकित उरांव के घर ले गए, जहां उसकी सहेली मरियम मौजूद थी। इसके बाद उसे और उसकी सहेली को चापाटोली स्थित घर पहुंचा दिया गया।

मानसिक और शारीरिक रूप से आहत होने के कारण वह तत्काल शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। दो दिन बाद, 14 जुलाई को उसने रातू थाना में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रातू थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन किया। प्रारंभिक पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, वारदात में कुल 9 युवकों के शामिल होने का आरोप है, जिनमें से 2 अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुदीप उरांव, निशांत उरांव, रोशन उरांव, अमनदीप उरांव, राहुल उरांव, अभिषेक उरांव और अनुज उरांव के रूप में हुई है।

फरार आरोपियों में आशीष उरांव और ऋषि उरांव शामिल बताए जा रहे हैं। सभी आरोपित रातू थाना क्षेत्र के कुंबाटोली गांव के निवासी हैं और उनकी उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के आरोपों, घटनास्थल, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *