- ऐसे आयोजन युवाओं के नेतृत्व क्षमता को नई दिशा प्रदान करते हैं
रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वानिकी संकाय में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘तरंग’ का आयोजन 14 एवं 15 जुलाई को किया गया। इस महोत्सव में संकाय के विद्यार्थियों ने कला, संगीत, नृत्य, साहित्य और रंगमंच की विविध विधाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो और कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा प्रदान करते हैं।
बीएयू के कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विश्वविद्यालय उनकी सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा।
छात्र कल्याण निदेशक डॉ बीके अग्रवाल, कुलसचिव डॉ एस चट्टोपाध्याय और कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ डीके शाही ने भी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। विजेता प्रतिभागियों को अधिष्ठाता डॉ कौशल कुमार एवं अन्य अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए।
महोत्सव के दौरान फाइन आर्ट्स के अंतर्गत ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, कोलाज एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
साहित्यिक प्रतियोगिताओं में क्विज़, वाद-विवाद, भाषण और एक्सटेम्पोर में प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। संगीत वर्ग में लाइट वोकल, समूह गायन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
नृत्य प्रतियोगिताओं में लोक एवं जनजातीय थीम आधारित समूह नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे, जबकि वन-एक्ट प्ले, स्किट, माइम और मोनो एक्टिंग जैसी ओरंगमंचीय प्रस्तुतियों ने सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया।
आयोजन में सांस्कृतिक सचिव डॉ जेके केरकेट्टा, डॉ एके चक्रवर्ती, डॉ प्रभात रंजन उरांव एवं एस जे बाकला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

